आदित्यपुर : बच्ची की मौत से भड़के परिजनों ने खरकई पुल पास सड़क किया जाम, वाहनों की लगी लंबी कतार

Adityapur: आदित्यपुर शिवा नर्सिंग होम में इलाज के लिए पहुंची 10 वर्षीय बच्ची आराध्या कुमारी की मौत से आक्रोशित परिजनों ने घटना के बाद अस्पताल में तोड़फोड़ के साथ आदित्यपुर – कांड्रा मुख्य सड़क को खरकई पुल के पास जाम कर दिया है।
बच्ची के पिता शैलेंद्र झा ने शिवा नर्सिंग होम प्रबंधन और चिकित्सकों पर लापरवाही मनमानी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। इनके साथ स्थानीय वास्तु विहार के साईं कॉलोनी के लोग बड़ी संख्या में मौजूद हैं. सड़क जाम होने से खरकई पुल से लेकर बिष्टुपुर तक वाहनों की लंबी कतार लगी है. जिसे पुलिस हटवाने का प्रयास कर रही है. गौरतलब है कि 10 वर्षीय बच्ची आराध्या कुमारी जिसके पैर में प्लास्टर के बाद इंफेक्शन होने से मौत होने के बाद परिजन आक्रोशित हैं, और जमकर बवाल काट रहे हैं. बताया जाता है कि आराध्या कुमारी के पैर का इलाज डॉक्टर अभिषेक कुमार द्वारा किया गया था. इधर अस्पताल मैं तोड़फोड़ और हंगामा के बाद सभी कर्मी फरार हो चुके हैं.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *