आदित्यपुर: कलयुगी बेटे की प्रताड़ना से वृद्ध मां की हुई मौत, बेटी ने की थाने में शिकायत दर्ज

Adityapur: आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सालड़ीह बस्ती हरी मंदिर के पास रह रही वृद्ध महिला कमला देवी की अंततः बेटे की प्रताड़ना से मौत हो गई। गंभीर अवस्था में वृद्ध महिला को मंगलवार सुबह जदयू नेत्री शारदा देवी द्वारा रेस्क्यू कर पुलिस को सौंपते हुए अस्पताल भिजवाया गया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत महिला कमला देवी की स्थिति नाजुक होने पर उन्हें पहले एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां स्थिति गंभीर बने रहने पर टीएमएच रेफर किया गया। जहां मंगलवार शाम तकरीबन 5:00 बजे मृत महिला ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से वृद्ध महिला की बेटी सविता प्रसाद ने मामले को लेकर आदित्यपुर थाने में अपने भाई केनरा बैंक के मैनेजर प्रीतम कुमार के विरुद्ध महा को प्रताड़ित कर मारपीट किए जाने संबंधित मामला दर्ज कराया गया है।
कलयुगी बेटा मां को था पीटता
मृत महिला कमला देवी की बेटी सविता प्रसाद जो बनारस से आज सुबह आदित्यपुर पहुंचे थी उन्होंने बताया कि इनका भाई प्रीतम कुमार जो आदित्यपुर केनरा बैंक का मैनेजर है उसने आज सुबह भी मां के साथ मारपीट की थी। लगातार प्रताड़ित करने और देख रहे अभाव मां की स्थिति गंभीर होती चली गई जिसके बाद किराए के घर में रह रहे लोगों ने सविता प्रसाद को सूचित किया था। इधर पुलिस मामले के अनुसंधान में जुट गई है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *