आदित्यपुर: रेलवे ने हटाया अतिक्रमण, 40 मकानों पर चला बुलडोजर

Adityapur: आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत मार्ग संख्या 32 के सामने स्थित राजीव बस्ती में बुधवार को रेलवे द्वारा अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया.
स्थानीय आरआईटी पुलिस तथा आरपीएफ की मदद से यहां रेल प्रशासन ने कुल 40 मकानों पर बुलडोजर चलाया कार्रवाई की गई। पूर्व में यहां अतिक्रमण कर रह रहे लोगों को तीन बार नोटिस दिया जा चुका था बावजूद इसके वे लोग घर खाली नहीं कर रहे थे। जिसके बाद बुधवार को दल बल के साथ मौके पर पहुंची रेलवे की टीम ने वहां अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया। हालांकि कार्रवाई के पूर्व लोगों ने हल्का विरोध किया लेकिन रेल प्रशासन की सख्ती के आगे लोगों का विरोध कमजोर साबित हुआ और इसके बाद एक-एक कर रेलवे प्रशासन ने 40 मकानों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यहां पर आरवीएनएल का प्रोजेक्ट पास हुआ है। जिसको लेकर यहां रह रहे लोगों को मकान खाली करने का निर्देश दिया गया था। समाचार लिखे जाने तक रेलवे की कार्रवाई चल रही है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *