सरायकेला: तरम्बा घाटी में ट्रैक्टर पलटने से एक की मौत ,शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

Saraikela: दलभंगा ओपी क्षेत्र अंतर्गत तरम्बा घाटी में बीती रात ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सवार व्यक्ति की मौत हो गई. दलभंगा ओपी पुलिस द्वारा मृत व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात दलभंगा ओपी क्षेत्र अंतर्गत तरम्बा के सियाडीह निवासी मंगल लोहार ट्रैक्टर पर बैठा था. जहां ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया और ट्रैक्टर की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई. आज सुबह पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त करते हुए मृत व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और आगे मामले पर कार्रवाई की जा रही है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *