आदित्यपुर: झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन का मना 79 वां जन्मदिन, मंत्री चंपई सोरेन ने की दिशोम गुरु के दीर्घायु की कामना

Adityapur: आदित्यपुर सुवर्णरेखा परियोजना ईचा कॉन्प्लेक्स में बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा सुप्रीमो शिबू सोरेन का 79 वां जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर मंत्री चंपई सोरेन ने दिशोम गुरु को शुभकामना देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की.

आयोजित सादे समारोह में मंत्री चंपई सोरेन के निजी सहायक चंचल गोस्वामी ने केक काटकर दिशोम गुरु का जन्मदिन मनाते हुए बधाइयां दी. इस मौके पर प्रतिनिधि विधायक प्रतिनिधि सनद आचार्य, ईचा कंपलेक्स के मुख्य अभियंता गोपाल जी,कार्यपालक अभियंता कुमार अरविंद समेत अन्य लोग मौजूद रहे. मौके पर मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि दिशोम गुरु के नेतृत्व में झारखंड अलग राज्य कि जो परिकल्पना की गई थी आज वह पूरा हो रहा है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *