आदित्यपुर : गायत्री शिक्षा निकेतन स्कूल में मनाया गया सड़क सुरक्षा सप्ताह ,स्कूली बच्चों को नियमों से कराया गया रूबरू

Adityapur: सरायकेला खरसावां जिला प्रशासन की ओर से गुरुवार को आदित्यपुर स्थित गायत्री शिक्षा निकेतन स्कूल में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत स्कूली बच्चों और शिक्षकों को यातायात नियमों से अवगत कराया गया.
 
कार्यक्रम में स्कूल के चेयरमैन सत्यप्रकाश, सांसद प्रतिनिधि जगदीश नारायण चौबे, जीके शुक्ला और रामानंद यादव शामिल हुए. स्कूल परिसर से जिला प्रशासन ने जागरूकता रथ रवाना किया. सांसद प्रतिनिधि जगदीश नारायण चौबे ने कहा कि एनएच 33, ब्रांच रोड, टाटा कांड्रा मेन रोड पर आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं, प्रशासन को ब्लैक स्पॉट से लेकर जेब्रा क्रॉसिंग और यातायात नियमों को लेकर गंभीरता से विचार करना चाहिए, ताकि लोगों को नियमों का पालन करने में किसी भी तरह की झिझक न हो. उन्होंने कहा कि यह जागरूकता अभियान 17 जनवरी तक पूरे जिले में चलाया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अशोक सिंह राघव

Jamshedpur Vikram Udyog: विक्रम उद्योग प्रा.लि. के नए निदेशक बने अशोक सिंह राघव, 700 करोड़ के कारोबारी साम्राज्य की संभालेंगे कमान, दिवंगत कारोबारी विक्रम शर्मा की हत्या के बाद परिवार ने अशोक राघव पर जताया भरोसा