नक्सलियों के खिलाफ चलाया रहा सर्च ऑपरेशन, टोंटो के जंगल में तीसरे दिन भी IED ब्लास्ट

Chaibasa :- नक्सलियों के खिलाफ पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा के टोंटो थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन में लगातार तीसरे दिन भी एक आईईडी ब्लास्ट हुआ. इस ब्लास्ट में किसी के हताहत होने खबर नही है.

नक्सलियों के शीर्ष नेताओं के आने एवं कोल्हान क्षेत्र के जंगलों में होने की सूचना झारखंड पुलिस को मिली थी. जिसके बाद से पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. आज शुक्रवार को भी तुम्बहाका में सर्च ऑपरेशन के दौरान लगभग 11 बजे एक बार फिर एक आईईडी ब्लास्ट हुआ है. इस आईईडी ब्लास्ट में किसी जवान को कोई नुकसान नही हुआ है.

बता दें कि चाईबासा पुलिस नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चला रही है और इस सर्च ऑपरेशन में जवासा पुलिस के जवान दो बार नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईडी बम की चपेट में आने से घायल हो चुके हैं. हालांकि सर्च ऑपरेशन के लगातार तीसरे दिन भी आज आईडी ब्लास्ट हुआ है लेकिन इस क्रम में किसी के नुकसान होने की खबर नहीं है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *