आदित्यपुर: ईच्छापुर मैदान में एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, सहायक अभियंता संजय महतो हुए शामिल

Adityapur:  आदित्यपुर-2 अंतर्गत इच्छापुर मैदान में शनिवार को मकर संक्रांति तथा टुसू के अवसर पर इच्छापुर बॉयज क्लब के तत्वावधान में एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।  इसका विधिवत उद्घाटन स्थानीय पार्षद धीरेन महतो तथा बिजली विभाग के सहायक अभियंता संजय महतो ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया।

इस टूर्नामेंट में कुल 12 टीमों ने भाग लिया है। टूर्नामेंट में नॉकआउट मैच खेला जा रहा है।  विजेता टीम को 7 हजार नगद और ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 5,000 नगद तथा ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। आयोजन को सफल बनाने में देवाशीष,  हरीश,  आयुष, राजेश,  विक्की, अंकित, आशीष, शमशेर, मनीष आदि का योगदान रहा।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *