CM के खतियानी जोहार यात्रा को लेकर झामुमो का बढ़ा उत्साह, सदर चाईबासा व नगर कमेटी का दावा, सिर्फ सदर प्रखंड चाईबासा से जुटेंगे 20 हजार जनसमूह

Chaibasa:- चाईबासा तांबो स्थित खूंटकटी मैदान में 24 जनवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खतियानी जोहार यात्रा कार्यक्रम में झामुमो सदर चाईबासा और नगर कमेटी से 20 हजार कार्यकर्ताओं व जनसमूह की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे. इस आशय का निर्णय बुधवार को सरनाडीह में आयोजित तैयारी बैठक में लिया गया.

 

खतियानी जोहार यात्रा को लेकर ग्रामीणों संग बैठक करते विधायक दीपक बिरूवा

बैठक की अध्यक्षता इस कार्यक्रम के सदर प्रखंड पर्यवेक्षक डोमा मिंज और संचालन झामुमो सदर प्रखंड अध्यक्ष सतीश सुंडी ने की. इस बैठक में मुख्य रूप से माननीय विधायक दीपक बिरुवा और जिला बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति सदस्य सुभाष बनर्जी मौजूद रहे.

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम स्थल समीप के तीन पंचायत तुइवीर, डिलियामार्चा और तमाड़बांध से झामुमो कार्यकर्ता जनसमूह के साथ रैली के रुप में खूंटकटी मैदान पहुंचेंगे. इसके अलावा हर पंचायत से कार्यकर्ताओं की भागीदारी के लिए अध्यक्ष व सचिव को जिम्मेदारी दी गई.

बैठक में सतीश सुंडी, चंद्र मोहन देवगम, सुमी पूर्ति, मधुरनाथ सुंब्रुई, शिशिर सुंडी, मनोज सुंडी, मंगल सिंह तियू, बबलू गोप, डुबलिया बारी, लेबोर सिंह आल्डा समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *