सरायकेला: राष्ट्रीय लोक अदालत 11 फरवरी को डालसा अध्यक्ष ने बैंक के अधिकारियों के साथ की बैठक

सरायकेला: नालसा न्यू दिल्ली एवं झालसा रांची के निर्देशानुसार व्यवहार न्यायालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला द्वारा आगामी 11 फरवरी को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बुधवार को बैंक के अधिकारियों की बैठक सरायकेला सर्किट हाउस में आयोजित की गई. 
जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार ने सभी बैंक के अधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में वादों के निष्पादन की दिशा में प्रयास करने को कहा. ताकि अधिक से अधिक संख्या में आम लोग राष्ट्रीय लोक अदालत से लाभान्वित हो सके.बैठक में बैंक से संबंधित अधिकारी तथा प्रतिनिधि उपस्थित रहे. सभी ने अधिक से अधिक वाद के निष्पादन के लिए पूर्ण प्रयास करने का आश्वासन दिया. जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला के सचिव कुमार क्रांति प्रसाद द्वारा बैठक का संचालन किया गया. बैठक में स्थाई लोक अदालत सरायकेला के चेयरमैन राकेश मिश्रा भी उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *