आदित्यपुर: दिंण्डली सार्वजनिक टुसू मेला में उमड़ी भीड़, झूमर सम्राट संतोष महतो के गीतों से झुमाया

आदित्यपुर: फुटबॉल मैदान स्थित दिंण्डली सार्वजनिक टुसू मेला कमेटी द्वारा 2 साल बाद वृहद स्तर पर एक दिवसीय टुसु मेला का आयोजन किया गया जिसमें दूरदराज क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोगों शामिल हुए।
फुटबॉल मैदान में आयोजित हुए टुसू मेला में सुबह से ही दूरदराज क्षेत्र से टुसू प्रतिमाएं लोगों का आना लगा रहा। कार्यक्रम में प्रसिद्ध झुमर सम्राट संतोष महतो ने कुड़मली गीतों पर लोगो को खुब झुमाया। मेले में आदित्यपुर गम्हरिया समेत जमशेदपुर से भी टुसू प्रतिमाएं और चौडल शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्थानीय वार्ड पार्षद राजरानी महतो, मंत्री प्रतिनिधि गुरु प्रसाद महतो, कुर्मी सेना के केंद्रीय अध्यक्ष लालटू महतो, भाजपा नेत्री सारथी महतो, केदार महतो, परमेश्वर प्रधान, गुरुचरण मुखी, वार्ड पार्षद जूली महतो. आयोजन समिति से जुड़े रीतेन महतो, गुरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *