आदित्यपुर: RSB ट्रांसमिशन में रक्तदान शिविर में 501 यूनिट रक्त संग्रह, उपायुक्त ने की प्रशंसा

Adityapur: आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित आरएसबी ट्रांसमिशन लिमिटेड के प्लांट 3 में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कंपनी के अधिकारी कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया रक्तदान शिविर में कुल 501 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।
आर एस बी कंपनी में आयोजित हुए रक्तदान शिविर में बता मुख्य अतिथि के रुप में सरायकेला उपायुक्त अरवा राजकमल शामिल हुए जहां उन्होंने कंपनी के सामाजिक दायित्व निर्वहन कार्यों की सराहना करते हुए रक्तदान शिविर की सराहना की उपायुक्त ने कहा कि कंपनी के सभी प्लांटों में समय-समय पर रक्तदान आयोजित कर जरूरतमंदों तक रक्त पहुंचाने का नेक कार्य किया जा रहा है ।उयायुक्त ने कंपनी द्वारा किए जा रहे कामों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी कंपनी राज्य के विकास में सकारात्मक कदम उठाने की उम्मीद जतायी। कंपनी के वाइस चेयरमैन एवं एमडी एस के बेहरा ने भी इस अवसर पर कर्मचारियों के जज्बे की तारीफ की तथा जिला प्रशासन के सकारात्मक सहयोग पर धन्यवाद दिया इस मौके पर एडीसी सुबोध कुमार, सीओ मनोज कुमार सहित अन्य गणमान्य अतिथि, कंपनी के  वाइस चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर एस के बेहरा, नलिनी बेहरा,  संगीता बेहरा, प्लांट हेड श्री विश्वजीत जेना, तथा एचआर हेड जया सिंह समेत कंपनी के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *