CM हेमंत सोरेन ने सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिले के विकास योजनाओं का किया समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिया कई निर्देश

Chaibasa :- पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा स्थित टाटा कॉलेज मैदान में सिमडेगा एवं पश्चिमी सिंहभूम जिले में चल रहे विकास से जुड़ी योजनाओं का वरीय पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समीक्षा कर रहे हैं. समीक्षा बैठक सुबग 11.30 बजे से शुरू हुई. इस बैठक में दोनों जिलों के वरीय अधिकारियों व पदाधिकारी उपस्थित हुए.

 

बैठक में उपस्थित अधिकारी

इसमें विभागीय कार्यों में सुधार लाने का निर्देश दिया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अब काम नहीं करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी. पुलिस प्रशासन नियमानुसार सभी कार्य करें. सभी थाना परिसर में पुलिस कर्मियों के लिए क्वार्रट बनाने का भी आश्वासन दिया है. उन्होंने जिले के उपायुक्त अनन्य मित्तल को इसका प्रस्ताव बनाकर भेजने का आदेश दिया. दोपहर 3 बजे से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जोहार यात्रा में शामिल होंगे. बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 23 जनवरी को ही चाईबासा पहुंचे थे. वे यहां झारखंड जोहार यात्रा में शामिल होने आए हैं.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur आदित्यपुर में न्यू हाउसिंग कॉलोनी सेक्टर 7 शिवकाली मंदिर परिसर में स्थापित होगा भव्य शिव मंदिर, तैयारियां शुरू, अगले दो वर्षों में मां काली के साथ भगवान शिव के भी दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु