ied blast in chaibasa : नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन में फिर IED ब्लास्ट, 1 ग्रामीण घायल

Chaibasa :-  पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के मद्देनजर नक्सलियों ने पुलिस को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से जंगल पहाड़ी क्षेत्र में आईडी बिछा रखा है इसी दौरान हाट बाजार जाने के क्रम में एक ग्रामीण युवक आईडी की चपेट में आ गया. घायल युवक को इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल भेजा जा रहा है.

 

पूर्व के दिनों में गोइलकेरा के कटम्बा और आराहसा में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे. इसी दौरान पुलिस जवानों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से नक्सलियों के द्वारा बिछाए गए हैं. इस दौरान 18 वर्षीय एक ग्रामीण युवक घायल हो गया. घायल ग्रामीण युवक अपने चाचा के साथ जंगल के रास्ते से हाटबाजार जा रहे था. इसी दौरान IED विस्फोट हो गया. घायल ग्रामीण को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेजा गया है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur आदित्यपुर में न्यू हाउसिंग कॉलोनी सेक्टर 7 शिवकाली मंदिर परिसर में स्थापित होगा भव्य शिव मंदिर, तैयारियां शुरू, अगले दो वर्षों में मां काली के साथ भगवान शिव के भी दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु