सरायकेला: 30 जनवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचेंगे सरायकेला, प्रस्तावित स्थल का उपायुक्त समेत अधिकारियों ने किया निरीक्षण

सरायकेला :जिले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रस्तावित 30 जनवरी के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां अंतिम चरणों में है. शनिवार को सरायकेला मुख्यालय के प्रमुख प्रस्तावित स्थलों का उपायुक्त अरवा राजकमल के नेतृत्व में जिले के आला अधिकारियों ने निरीक्षण करते हुए तैयारियों का जायजा लिया.
मुख्यमंत्री कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त अरवा राजकमल एवं पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश द्वारा बिरसा मुंडा स्टेडियम, पब्लिक दुर्गा मंदिर, कुंवर विजय प्रताप आदित्य गर्ल्स उच्च विद्यालय एवं तितिरविला के देशावली स्थान का निरीक्षण किया। इन सभी स्थानों पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 30 जनवरी को आएंगे। निरीक्षण कार्यक्रम में उपायुक्त के अलावा पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश, एसडीपीओ हरविंदर सिंह, चांडिल एसडीपीओ संजय कुमार सिंह, नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, सरायकेला थाना प्रभारी नीतीश कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे. इस मौके पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सफल कार्यक्रम आयोजन को लेकर विशेष दिशा निर्देश दिए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *