Adityapur: जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज वनभोज सह मिलन समारोह में जुटे लोग, 5 फ़रवरी को समाज का चुनाव

Adityapur: जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज का पारिवारिक मिलन सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन रविवार को आदित्यपुर के जयप्रकाश उद्यान में आयोजित किया गया। जिसमें जिस समाज से जुड़े सैकड़ों लोग बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा  के कार्यकारी अध्यक्ष गंगा प्रसाद शर्मा , नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह, वार्ड पार्षद नीतू शर्मा, डॉ रेणु शर्मा शामिल हुए। इस मौके समाज के मजबुती को लेकर मंत्रण की गयी। अपने संबोधन में गंगा प्रसाद शर्मा ने समाज के एकीकरण को लेकर कहा कि इस प्रकार के आयोजन से आपसी मेलजोल बढ़ता है। संगठन के आगे बढ़ने से समाज और देश आगे बढ़ता है। इस दौरान पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह ने कहा कि विश्वकर्मा भगवान इस सृष्टि के पहले अभियंता थे जिन्होंने स्वर्गलोक, इंद्रलोक का भी निर्माण किया। आज इन्हें के वंशज निर्माण कार्य को आगे बढ़ा रहे है। इस मौके पर 5 फरवरी को होने वाले समाज के चुनाव पर चर्चा की गई। जिसमें अध्यक्ष बबलू शर्मा को पुनः अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपने पर विचार किया गया। इस मौके पर प्रकाश शर्मा, संतोष शर्मा, अजय शर्मा , संजीव शर्मा, राजीव शर्मा, अभिषेक , अरबिन्द शर्मा आदि मौजूद रहे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत