सेरेंगसिया घाटी शहीद दिवस को लेकर विधायक दीपक बिरुवा ने की तैयारी बैठक

Chaibasa:-  दो फरवरी को होने वाले सेरेंगसिया घाटी शहीद दिवस को लेकर सेरेंगसिया स्मारक समिति के साथ माननीय विधायक दीपक बिरुवा ने बैठक की. बैठक में सेरेंगसिया घाटी स्मारक समिति के नये कमेटी गठन किया गया. जिसमें सर्वसम्मति से हर वर्ष की तरह शहीद दिवस मनाने का निर्णय लिया गया. विधायक दीपक बिरुवा ने कहा कि यह शहीदों की धरती है. कोल्हानवासी वीर शहीदों की शहादत को सदैव याद रखेगा.

हर वर्ष की तरह इस बार भी सभी जगह से झामुमो कार्यकर्ता समर्थक आकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. बैठक में पूर्व मुखिया सुबेदार बिरुवा, अध्यक्ष महेंद्र लागुरी, सोना लगुरी, सरदार लागुरी, मारतल लागुरी, बामाचरण लागुरी, चरण लागुरी समेत काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह एवं राधा अष्टमी पर भव्य रथयात्रा

Adityapur Radha Ashtami: “कर्म पर रखें भरोसा, हिसाब ईश्वर रखेगा”: पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, आदित्यपुर में श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह व राधा अष्टमी महोत्सव पर निकली भव्य रथयात्रा; विदेशी भक्तों संग झूमे श्रद्धालु, जुटे दिग्गज