Adityapur: सरस्वती पूजा के उपलक्ष्य में वरिष्ठ महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित

Adityapur: आदित्यपुर 2 रोड नंबर 12 स्थित न्यू ज्योति क्लब सरस्वती पूजा कमेटी द्वारा क्षेत्र की वरिष्ठ महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया. जहां 50 से भी अधिक महिलाओं को पूजा कमेटी के सदस्यों ने शॉल ओढाकर सम्मानित किया।
ज्योति क्लब के अध्यक्ष अनिल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुए सम्मान समारोह में वार्ड 31 की 50 वरिष्ठ एवं वृद्ध महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया ।सम्मान पाकर महिलाओं ने पूजा कमेटी के सदस्यों के प्रति आभार जताया। मौके पर वरिष्ठ महिलाओं ने आयोजन के प्रति सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा मिलता है।  प्रतिवर्ष न्यू ज्योति क्लब द्वारा हर्षोल्लास के साथ सरस्वती पूजा का आयोजन किया जाता रहा है जिसमें जागरण भंडारा का भी आयोजन होता है। रविवार को सम्मान समारोह समापन के बाद प्रतिमा विसर्जन किया गया।मौके पर मुख्य रूप से समाजसेवी ताराकांत झा, राजमंगल ठाकुर, एस एन सिंह, निरंजन मिश्रा, रिंकु राय, बिनोद सिंह, सतीश मिश्रा, करुणलता मिश्रा, मालती देवी एवं वार्ड के अन्य वरिष्ठगण मौजूद थे.कार्यक्रम को सफल बनाने में नवीन कुमार, नीतीश कुमार, सूरज झा, संजय ठाकुर, रतन, गौरव, संदीप, सुमित, सौरभ, आदित्य आदि का अहम योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *