सरायकेला: CM हेमंत सोरेन के आगमन पर राजद नेता ने जिले के शीर्ष अधिकारी के विरुद्ध खोला मोर्चा , सीएम से कार्रवाई की मांग

सरायकेला: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 30 जनवरी सोमवार को सरायकेला जिले में एक दिवसीय खतियानी जोहार यात्रा पर आ रहे हैं। लेकिन इसके ठीक पहले राजद नेता ने जिले के शीर्ष अधिकारी के विरुद्ध मोर्चा खोलते हुए उनके कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाया है और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कार्रवाई की भी मांग की है।

अर्जुन यादव, राजद ,प्रदेश महासचिव
कोल्हान लालू के नाम से प्रसिद्ध राजद महासचिव अर्जुन प्रसाद यादव ने सरायकेला पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश के कार्यकाल को विफल बताते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का ध्यान आकृष्ट कराया है। रविवार को गम्हरिया स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए राजद महासचिव अर्जुन यादव ने कहा कि एसपी आनंद प्रकाश के पदस्थापन काल में आपराधिक ग्राफ में बेतहाशा वृद्धि हुई है, जिसे रोकने में ये विफल रहे हैं। इन्होंने कहा कि पुलिस कप्तान की मौजूदगी में जिले के सभी थानों में 107 के बजाय 307 और 307 के बजाय 107 धारा में मामले दर्ज किए जा रहे हैं. इन्होंने कहा कि दलित ,शोषित ,पिछड़ों पर अत्याचार हो रहा है जिसे रोकने में पुलिस -प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है. राजद महासचिव ने मुख्यमंत्री के आगमन पर हर्ष जताते हुए कहा है कि उम्मीद है कि मुख्यमंत्री के सरायकेला दौरे के बाद मुख्यमंत्री जिले में व्याप्त को कुव्यवस्था को दूर करने की पहल करेंगे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत