सरायकेला: CM JOHAR YATRA: कलानगरी सरायकेला की धरती पर ख़ातियानी जोहार यात्रा में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उमड़ा जन सैलाब

सरायकेला: ख़ातियानी जोहार यात्रा के तहत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जनसभा समेत कई कार्यक्रम में शिरकत करने कलानगरी सरायकेला के धरती पर पहुंचे हैं। सर्वप्रथम स्थानीय बिरसा मुंडा स्टेडियम में मुख्यमंत्री ख़ातियानी जोहार यात्रा के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं को जनसभा में संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही झामुमो कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया है।
बिरसा मुंडा स्टेडियम में सैकड़ों की संख्या में मौजूद झामुमो कार्यकर्ताओं में उत्साह है। मुख्यमंत्री के आगमन पर केएस कॉलेज हेलिपैड पर मुख्यमंत्री का मंत्री चंपई सोरेन ने स्वागत किया । मुख्यमंत्री अपने एक दिवसीय यात्रा के तहत सरायकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम पहुंचे हैं। जहां इनके साथ झारखंड सरकार के आदिवासी कल्याण एवं परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ,स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता समेत जिला प्रशासन के तमाम आला अधिकारी मौजूद हैं। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री गोप बंधु चौक में माल्यार्पण कार्यक्रम के बाद सरायकेला सदर अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री सरायकेला प्रखंड अंतर्गत तीतिरबिला के मॉडल जाहेरथान निर्माण कार्य का भी निरीक्षण करेंगे और यहां अन्य योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत प्रस्तावित स्थलों पर भी पहुंचेगा जहां मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शिरकत करते हुए निरीक्षण और शिलान्यास कार्यक्रम में शरीक होंगे। एक दिवसीय मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा चाक-चबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में खरसावां विधायक दशरथ गागराई, ईचागढ़ विधायक सबिता महतो, ज़िप अध्यक्ष सोना राम बोदरा,उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, ज़िला अध्यक्ष डॉ.शुभेन्दु महतो समेत पार्टी के कई अधिकारी मौजूद है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत