जिला संघ के अध्यक्ष बने वीरसिंह तापे और सचिव बने रोहन निषाद जिला स्तरीय बैठक में सर्वसम्मति से हुआ चुनाव

Chaibasa :- झारखंड प्रदेश पज्ञा केंद्र संचालक संघ जिला ईकाई पश्चिम सिंहभूम चाईबासा द्वारा लुपुंगगुटू झरना में नववर्ष मिलन समारोह सह पिकनिक कार्यक्रम के साथ जिला स्तरीय एक दिवसीय बैठक किया गया.

 

 

बैठक में प्रदेश उपसचिव रामेशवर विरूवा एवं प्रदेश संगठन प्रभारी अजय कुमार बागती शामिल रहे. बैठक में वीएलईयों ने राज्य सरकार और नोडल कम्पनी CSC के खिलाफ हुंकार भरते हुए कहा कि जहाँ देश भर में समान कार्य समान बेतन लागू किया गया है. वहीं झारखंड में हम वीएलईयों के साथ विपरीत व्यवहार किया जा रहा है. बैठक में वीएलई को उनका अधिकार और पहचान के बारे में बताया गया. सरकार ने 2006 में वीएलई को मानदेय हेतु घोषणा की थी जो आज तक उपलब्ध नहीं कराई गई, हर प्रज्ञा केंद्र को सुरक्षा देने साथ ही बिजली इन्टरनेट की व्यवस्था देने की बात कही गई थी जो आज तक उपलब्ध नही कराई गई. वीएलई आज भी 2006 में घोषित दर राशि पर कार्य करने को विवश हैं. DEGS में जमा होने वाले राशि जो प्रज्ञा केन्द्र के उत्थान के लिए खर्च होने थे उसका भी दुरूपयोग का अंदेशा जताया गया. मौके पर प्रदेश उपसचिव द्वारा यह बताया गया कि सरकार तक अपनी बात रखने का हर सम्भव प्रयास कर रहे हैं.

आज संगठन CITU से समर्थन प्राप्त कर चुका है और 19 जिलों में कमिटी गठित होकर कार्य कर रही है. उप सचिव ने बताया कि हमारी सरकार से मांग है कि आगामी बजट सत्र में वी एल ई के बारे भी चर्चा हो उनको भी उनका हक सम्मान औरअधिकार मिले. अगर सरकार वी एल ई के अस्तित्व के बारे में विचार नहीं करती है तो आने वाले समय भारी विरोध का सामना करना पड़ेगा. प्रदेश उपसचिव के द्वारा बताया गया कि वी एल ई की सभी समस्याओं को लेकर 14 मार्च 2023 को राँची में एक महाजुटान सह आन्दोलन का कार्यक्रम किया जायेगा. जिसमें पश्चिम सिंहभूम जिला ईकाई को भी आमंत्रित किया गया है. पश्चिम सिंहभूम ईकाई द्वारा पुरजोर समर्थन और आन्दोलन में शरीक होने का समर्थन दिया गया.
साथ ही आज जिला ईकाई का पुनर्गठन कर सर्वसम्मति से बीरसिंह तापे को अध्यक्ष, दुर्गा चरण देवगम को उपाध्यक्ष, रोहन निषाद को सचिव, फनी भूषण महतो को उपसचिव, समीर कुमार ठाकुर को कोषाध्यक्ष चुनाव गया. अगली बैठक में जिला संघ का विस्तार किया जाएगा.

अमित कुमार कर को मिडिया प्रभारी, गुलाब सिंह सुन्डी को संरक्षक एवं सन्नी पाट पिंगुवा, कोलंबस लागुरी, संजय कुमार महापात्र, सुभाष चन्द्र सिंह, शुभम निषाद,राजीव कुमार दास, मुखीलाल प्रधान, सिकन्दर बागती, महेश गोप, सुरेंद्र मुंडा, रवींद्र नाथ लागुरी, हरिचरण कालुन्डिया को कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए मनोनीत किया गया.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *