सारंडा मंडल की हुई बैठक, भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामा आजसू का दामन

Chaibasa:-  जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कारो नदी तट के हिरजी हाटिंग मे बैठक आजसू पार्टी की सारंडा मंडल प्रभारी समीर शेख के अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक रखा गया. जिसमें आजसू पार्टी के पश्चिमी सिंहभूम जिलाध्यक्ष रामलाल मुंडा प्रधान महासचिव चंद्र मोहन सिंकू उपस्थित थे.

इस बैठक में पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया गया.

1. नोआमुंडी प्रखंड के आजसू पार्टी कमेटी एवं सभी अनुषंगी इकाई को भंग किया जाता है.

2. सारांडा मंडल के आजसू कमेटी एवं सभी अनुषंगी इकाई भंग किया जाता है.

3. दोनों प्रखंड कमेटी एवं अनुषंगी इकाइयों गठन हेतु पार्टी के प्रधान महासचिव चंद्र मोहन सिंकू को प्रभारी नियुक्त किया जाता है.

4. अखिल झारखंड श्रमिक संघ का जिला प्रभारी केंद्र सदस्य अजय महतो को नियुक्त किया जाता है. 15 दिनों के अंदर जिला के सभी प्रखंडों नहीं प्रखंड कमेटी का विस्तार करेंगे.

5. दोनों प्रखंड में कमेटी का गठन के लिए सदस्य के रूप में विजय बोदरा समीर शेख राजीव पटेल पूर्णिमा सामंत मंजू देवी को रखा गया है.

भाजपा नोवामुंडी प्रखंड अध्यक्ष एससी मोर्चा के सुधीर करवा सैकड़ों अपने कार्यकर्ता के साथ आजसू का दामन थामा. आजसू पार्टी का दामन थामने वालों में लक्ष्मण पूर्ति, चंद्रमोहन केरई, सुखराम केरई, विपिन तिरिया, मंगल सिंह बोबोगा, दिलीप हंसदा, लंगो पूर्ति, अर्जुन जोजो, संजय तांती, महिंद्र लोहार, सनातन मुंडेया, तुरी हेमरोम, हरिचरण कराई आदि कार्यकर्ताओं ने आजसू पाटी का दामन थामा.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *