सरायकेला के प्राचीन दुर्गा मंदिर मंडप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की पूजा अर्चना, गोपबंधु प्रतिमा पर माल्यार्पण

सरायकेला में खतियानी जोहार यात्रा के तहत नगर भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरायकेला के प्राचीन दुर्गा मंदिर मंडप पहुंचकर पूजा अर्चना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ राज्य के आदिवासी कल्याण मंत्री चंपई सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता समेत विधायक सविता महतो भी मौजूद थी।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का गोपबंधु चौक पहुंचने पर नगरवासियों ने अभिनंदन किया। जहां मुख्यमंत्री ने भी नागरिकों का अभिवादन स्वीकार किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने दुर्गा मंडप में पूजा अर्चना कि और राज्य के खुशहाली और तरक्की की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का काफिला आगे बढ़ गया इस मौके पर जिला पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी भी मौजूद रहे। वहीं मुख्यमंत्री के नगर भ्रमण को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी चाक- चौबंद रखी गई थी।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *