आदित्यपुर: शिव मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा वर्षगांठ पर मिथिला के कलाकारों ने रामलीला पेश कर किया मंत्रमुग्ध

आदित्यपुर 1 शिव मंदिर परिसर में श्री राम दरबार, शनि देव एवं शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वर्षगांठ पर आयोजित हुए रामलीला कार्यक्रम में मधुबनी से आए मैथिल कलाकारों ने रामलीला का वर्णन कर मौजूद भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मंदिर में मूर्ति स्थापना प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष पर 24 घंटे अष्टयाम संपन्न होने के बाद गुरुवार को रामलीला वर्णन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मधुबनी से आए कलाकारों ने मैथिली में रामलीला की प्रस्तुति दी। जिसे देख भक्त गाना मंत्रमुग्ध हो गए। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर रमन चौधरी, पवन पंडित समेत  स्थानीय लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अशोक सिंह राघव

Jamshedpur Vikram Udyog: विक्रम उद्योग प्रा.लि. के नए निदेशक बने अशोक सिंह राघव, 700 करोड़ के कारोबारी साम्राज्य की संभालेंगे कमान, दिवंगत कारोबारी विक्रम शर्मा की हत्या के बाद परिवार ने अशोक राघव पर जताया भरोसा