Adityapur: आदित्यपुर थाना का निरीक्षण करने पहुंचे डीआईजी अजय लिंडा, लंबित कांडों की करेंगे समीक्षा

Adityapur:  कोल्हान प्रमंडल के डीआईजी अजय लिंडा शुक्रवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आदित्यपुर थाने का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां डीआईजी के पहुंचने पर सार्जेंट मेजर के नेतृत्व में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

डीआईजी निरीक्षण कार्यक्रम को लेकर आदित्यपुर थाना पुलिस द्वारा पूर्व से ही व्यापक तैयारियां की गई है। थाना सौंदर्यकरण समेत साफ -सफाई का कार्य पूर्व में ही संपूर्ण कर लिया. थाना निरीक्षण करने पहुंचे डीआईजी अजय लिंडा ने पुलिस पुलिस बलों को नियमानुसार वर्दी धारण करने संबंधित निर्देश दिए। घंटो चलने वाले इस निरीक्षण के दौरान डीआईजी लंबित कांडों की समीक्षा करेंगे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *