जयंती पर संत शिरोमणि के बताए मार्ग में चलने का विधायक ने किया आह्वान, कहा – मानव धर्म सबसे बड़ा धर्म

Chaibasa :- संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती समारोह रविवार को मोतीबाई अंबेडकर नगर में मनाया गया. मुख्य अतिथि विधायक दीपक बिरुवा ने संत शिरोमणि गुरु रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप जलाकर समारोह का शुभारंभ किया.

 

इस मौके पर विधायक दीपक बिरुवा ने कहा कि ईश्वर ने सभी को एक समान बनाया है. ऊंच नीच, जातपात का भेदभाव नहीं करना चाहिए. मानव धर्म ही सबसे बड़ा धर्म है. हम सभी को संत शिरोमणि गुरु रविदास के बताये रास्ते पर सदैव चलना चाहिए ताकि का बेहतर और सजग समाज हमेशा बने रहे. समारोह में जिला बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति सदस्य सुभाष बनर्जी और झामुमो नेत्री मोनिका बोयपाई भी मौजूद रहीं.

इस मौके पर खेल कूद प्रतियोगिता एवं मनोरंजक स्पर्धा का आयोजन किया गया. इससे पूर्व रविदास जयंती के अवसर पर समाज की ओर से सुबह प्रभात फेरी निकाली गई. समारोह की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष लल्लू राम रवि और महिला अध्यक्ष रंजीता देवी ने की. कार्यक्रम का संचालन सुजीत राम ने किया.
समारोह को सफल बनाने में पंचायत समिति सदस्य गीता कुमारी, किरण देवी, भीम राम, युवा अध्यक्ष संतोष दास, मिथिलेश राम, अमित राम, मनीष राम, सुजीत राम, संजय राम रवि, सोनू राम, दीपक राम समेत रविदास समाज की अहम भूमिका रही.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *