ADITYAPUR NIGHT ACCIDENT: दो ट्रेलर में जबरदस्त भिड़त, ब्रेकडाउन ट्रेलर को मारी टक्कर

Adityapur: आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया दुर्गा पूजा मैदान के पास बीते देर रात सड़क किनारे ब्रेकडाउन हुए एक ट्रेलर को अनियंत्रित दूसरे ट्रेलर  ने जबरदस्त टक्कर मार दी। जिसमे पीछे से टक्कर मारने वाले ट्रेलर का अगला भाग क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना में गनीमत रही कि चालक बाल-बाल बच गया। बताया जाता है कि बीते देर रात तकरीबन 3:30 बजे गम्हरिया दुर्गा पूजा मैदान के सामने टाटा- कांड्रा सड़क पर ट्रेलर( संख्या NL02Q 6644 )तेज गति में था इस बीच पहले से सड़क पर एक अन्य ट्रेलर ब्रेकडाउन होकर खड़ा था जिसमें पीछे से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मारी. घटना के बाद बुधवार सुबह हाइड्रा मंगा कर दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को सड़क किनारे से हटाया गया. इस बीच कुछ देर के लिए सड़क पर आवागमन बाधित रहा.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर जलापूर्ति योजना

आदित्यपुर जलापूर्ति पर जुडको-जिंदल का वादा फेल; बदहाली के बीच भ्रामक ऑडियो से मचा हड़कंप, जन कल्याण मोर्चा; वायरल भ्रामक ऑडियो को लेकर नगर निगम से स्पष्टीकरण की मांग, पूर्व उपाध्यक्ष ने बताया ‘आई वाश’,