Adityapur Thana chori: आदित्यपुर थाना में चोरी का प्रयास, रंगे हाथों धराए दो चोर

आदित्यपुर: थाना परिसर में दिनदहाड़े खुले में रखे माल खाना के ज़ब्त सामानों को चुराते हुए रंगे हाथों दो चोर धराया है। दोनो चोर दीवार फांद कर चोर चोरी घटना को अंजाम दे रहे थे। तभी पुलिसकर्मियों ने इन्हें धर दबोचा।
बुधवार सुबह आदित्यपुर थाना परिसर के बाउंड्री से सटे जब सामानों को दो युवक टपाने का प्रयास कर रहे थे। इस बीच पुलिस कर्मियों की नजर इन पर पड़ी। जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने युवक को धर दबोचा और हिरासत में रखा है। बताया जाता है कि हाथ लपक ये चोर विगत कई दिनों से जब्ती कर रखे गए सामानों को चुराने की घटना को अंजाम दे रहे थे। जिन्हें आज धर दबोचा गया है। इधर पुलिस द्वारा पकड़े गए दोनों चोर से पूछताछ की जा रही है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *