जमशेदपुर में संयुक्त सर्च अभियान, इंसास और AKM समेत भारी मात्रा में हथियार-गोला-बारूद बरामद

जमशेदपुर संयुक्त सर्च अभियान

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले में नक्सली गतिविधियों के खिलाफ सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर बुधवार को MGM थाना क्षेत्र के छोटा बांकी एवं कुड़लुंग पहाड़ तथा चाकुलिया थाना क्षेत्र के जोभी जंगल में पुलिस, CoBRA, STF और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम ने व्यापक सर्च अभियान चलाया। अभियान सुबह 5 बजे से शाम 4 बजे तक जारी रहा।

पुलिस के अनुसार, यह अभियान भाकपा माओवादी से जुड़े मंगल महतो और मालती मुर्मू से प्राप्त जानकारी के आधार पर संचालित किया गया। संयुक्त टीम ने दुर्गम जंगल और पहाड़ी इलाकों में चिन्हित तथा संदिग्ध स्थानों की गहन तलाशी ली। इसी दौरान सुरक्षा बलों को छिपाकर रखे गए हथियार और बड़ी मात्रा में गोला-बारूद बरामद हुआ।

चाईबासा में 10 लाख का इनामी नक्सली सालुका कायम ने किया सरेंडर, दो महिला माओवादियों ने भी डाले हथियार

जमशेदपुर संयुक्त सर्च अभियान

कुड़लुंग पहाड़ से बरामदगी

कुड़लुंग पहाड़ क्षेत्र की तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों ने एक इंसास राइफल, 85 चक्र गोली, तीन मैगजीन और एक सीलिंग बरामद की।

जोभी जंगल से AKM राइफल बरामद

वहीं चाकुलिया थाना क्षेत्र के जोभी जंगल से एक AKM राइफल, 147 चक्र गोली और दो मैगजीन बरामद की गईं।

इस तरह संयुक्त अभियान में कुल दो राइफल, 232 चक्र गोली, पांच मैगजीन और एक सीलिंग बरामद हुई है।

कई इकाइयों ने मिलकर चलाया अभियान

सर्च अभियान में DSP पटमदा दयानन्द कुमार, MGM थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक सचिन कुमार दास, बोड़ाम थाना प्रभारी नीरज कुमार और चाकुलिया थाना प्रभारी राजेश कुमार सहित पुलिस पदाधिकारी शामिल रहे। इसके अलावा MGM थाना के SI सुगना मुंडा और ASI मजीउद्दीन, CoBRA की 209 और 203 टीम, झारखंड जगुआर के पदाधिकारी एवं Assault Group-27 तथा STF कोलकाता की टीम ने अभियान में भाग लिया।

बरामद हथियार और गोला-बारूद को पुलिस ने विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत जब्त कर लिया है। पुलिस के मुताबिक बरामद सामग्री और अभियान के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई एवं अनुसंधान जारी है। क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सुरक्षा बलों की निगरानी और सर्च अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

http://Chaibasa Naxal Encounter: पोड़ाहाट जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, कई नक्सलियों के मारे जाने की सूचना

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *