सीतारामडेरा में अवैध जुआ अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, एक आरोपी गिरफ्तार

सीतारामडेरा में अवैध जुआ

Jamshespur (जमशेदपुर) । पूर्वी सिंहभूम जिले के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुआ संचालन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, छायानगर इलाके में जुआ खिलाए जाने की सूचना मिलने के बाद विशेष टीम ने छापेमारी की। मौके से ₹1,820 नकद, एक मोबाइल फोन, पॉकेट डायरी, नोटबुक और जुआ खेलने का पेपर चार्ट बरामद किया गया।

पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, 22 सितंबर 2026 की शाम करीब 7:15 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर को छायानगर में अवैध जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के दिगडी और चाटीकोचा में जमकर चल रहा है अवैध जुआ और हब्बा – डब्बा प्रशासन बेखबर, 2013 में पुलिस पर हुआ था हमला चली थी गोली

पुलिस को देखकर भागने की कोशिश

छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल की घेराबंदी की। पुलिस का दावा है कि कार्रवाई की भनक लगते ही कुछ लोग मौके से भागने में सफल रहे। वहीं, राहुल कुमार (32 वर्ष) को पुलिस ने पकड़ लिया।

राहुल कुमार के पिता का नाम रतन कुमार बताया गया है और वह जोन नंबर-03, मकान नंबर 13बी, शिवमंदिर, बिरसानगर थाना क्षेत्र, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर का निवासी बताया गया है।

जुआ संचालन के आरोप में केस दर्ज

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के कथित स्वीकारोक्ति बयान और मौके से मिले सामान के आधार पर आम लोगों को तेजी से पैसा कमाने का लालच देकर जुआ खिलाने तथा अवैध जुआ संचालित करने के आरोप में सीतारामडेरा थाना कांड संख्या 104/2026 दर्ज किया गया है।

मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(2) तथा बंगाल सार्वजनिक जुआ अधिनियम, 1867 की धारा 11 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

छापेमारी टीम में ये पुलिसकर्मी शामिल

कार्रवाई करने वाली टीम में सीतारामडेरा थाना प्रभारी पु.नि. आनंद कुमार मिश्रा, पु.अ.नि. अक्षय कुमार, पु.अ.नि. युवराज कुमार, स.अ.नि. जयदेव कुमार दास, रिजर्व गार्ड के आरक्षी 1054 भीष्म नारायण यादव तथा पीसीआर-16 के कर्मी शामिल थे।

पुलिस ने अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

http://Adiyapur attack on social worker: घर के पास जुआ खेलने से मना किया तो सामाजिक कार्यकर्ता पर किया जानलेवा हमला, आचार संहिता में भी अवैध जुआ का खेल जारी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *