Adityapur : आदित्यपुर पुलिस का कम होता खौफ, थाना के अंदर और बाहर चोरी की घटनाएं, लोगों में आक्रोश, जाने कहां-कहां हुई चोरी. देखें Video

आदित्यपुर: आदित्यपुर थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है. जबकि पुलिस का भय कम होता जा रहा है। तभी चोर ना सिर्फ थाना के अंदर बल्कि थाना से सटे क्षेत्र में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। बुधवार को जहां दिनदहाड़े थाना परिसर में रखें स्क्रैप को चुराते दो चोरों को पुलिस ने रंगे हाथों दबोच था। वही बीती रात आदित्यपुर थाना से महज चंद कदमों पर एक राशन दुकान का शेड तोड़ चोरों ने हजारों मूल्य के चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

 

CCTV video
चोरों ने आदित्यपुर थाना रोड से सटे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बगल में स्थित सनत मंडल के पुराने राशन दुकान के छत पर लोहे के सीट तोड़कर प्रवेश करते हुए गले में रखें तकरीबन 30 से 40 हज़ार रुपये चुरा लिए हैं। पूरी घटना की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है ।चोरी के संबंध में जानकारी देते हुए दुकान मालकिन उलासी मंडल ने बताया कि गुरुवार सुबह जब उनका बेटा राशन दुकान खोलने आया तो पाया कि गला टूटा हुआ है। और उसमें रखे नगद रुपए गायब हैं। जांच करने पर पाया गया कि छत के सीट को तोड़ चोरों ने दुकान में प्रवेश किया है बाद में पूरी घटना की वारदात सीसीटीवी में देखने के बाद आदित्यपुर पुलिस को सूचित किया गया। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन प्रारंभ की है।
सब्जी दुकानों में भी हुई चोरी
बेखौफ चोरों का आतंक यहीं खत्म नहीं हुआ बीती रात ही आदित्यपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के ठीक बगल में स्थित दो सब्जी दुकानों में भी चोरों ने धावा बोला जहां आलू प्याज के दुकान में रखे दो बोरा प्याज और पास के एक दुकान से एक कैरेट मटर चोर ले भागे, इसके अलावा 2 दिन पूर्व चुना भट्टा के एक दुकान और थाना रोड के ही दिनेश शर्मा लकड़ी दुकान में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।ताज्जुब की बात है कि थाना रोड और इसके आसपास के क्षेत्र में चोरों का आतंक सर चढ़कर बोल रहा है. जिसे रोकने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *