तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने से मना करने पर चालक ने ब्लेड मार कर युवक को किया हमला, घायल को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती

Chaibasa:- पश्चिमी सिंहभूम जिले के सदर थाना क्षेत्र के सिद्धेश्वर मंदिर के पास छोटा नीमडीह में नशे में धुत एक टाटा मैजिक चालक ने पड़ोस के एक युवक पर ब्लेड चला दिया. जिससे सोनू सिंह घायल हो गया. उसका बायां गाल में चोट आयी है. घायल सोनू सिंह को स्थानीय लोगों ने उपचार कराने के लिए सदर अस्पताल चाईबासा लाया. घटना बुधवार शाम करीब 8 बजे की बताई है.

 

चालक नीमडीह के लोहरबस्ती का रहनेवाला है. जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को नशे में होकर चालक ने टाटा मैजिक काफी तेजी और लापरवाही से चला रहा था. उसी दौरान लापरवाही से चलाते देख सोनू सिंह ने उसे ऐसी तेजी से गाड़ी चलाने का मना किया. तब चालक ने गाड़ी रोककर सोनू सिंह के साथ गाली गलौज करने लगा और हाथ में पकड़ा ब्लेड से बायीं गाल में काट दिया. जिसे सोनू सिंह लहूलुहान हो गया. घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे और घायल को उपचार कराने के लिए अस्पताल पहुंचाया. इधर खबर मिलने के बाद मुफस्सिल थाना प्रभारी कौन चंद्र पाठक घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपी की तलाश में छापेमारी की.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर जलापूर्ति योजना

आदित्यपुर जलापूर्ति पर जुडको-जिंदल का वादा फेल; बदहाली के बीच भ्रामक ऑडियो से मचा हड़कंप, जन कल्याण मोर्चा; वायरल भ्रामक ऑडियो को लेकर नगर निगम से स्पष्टीकरण की मांग, पूर्व उपाध्यक्ष ने बताया ‘आई वाश’,