Adityapur: श्री राम पब्लिक स्कूल व प्रभावती स्कूल ऑफ नर्सिंग का 27वां वार्षिक उत्सव संपन्न, मेधावी विद्यार्थी सम्मानित, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

श्री राम पब्लिक स्कूल, प्रभावती स्कूल ऑफ नर्सिंग,

आदित्यपुर : भाटिया बस्ती स्थित श्री राम पब्लिक स्कूल व प्रभावती स्कूल ऑफ नर्सिंग का 27वां वार्षिक उत्सव सह प्राइज नाइट समारोह आदित्यपुर स्थित ऑटो क्लस्टर सभागार में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

​समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि, आदित्यपुर के उप महापौर अंकुर सिंह, विशिष्ट अतिथि पार्षद मंजू देवी और गंगोत्री नर्सिंग होम के डायरेक्टर व विहिप जिलाध्यक्ष डॉ. जे.एन. दास ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उप महापौर अंकुर सिंह ने विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें जीवन में सफलता के मूलमंत्र दिए।

श्री राम पब्लिक स्कूल, प्रभावती स्कूल ऑफ नर्सिंग,

​संस्थान के निदेशक पंकज प्रसाद ने कहा कि यह आयोजन संघर्ष, सेवा और उपलब्धियों का उत्सव है। उन्होंने बताया कि 1999 से शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए 2012 में एनआईटी के पूर्व प्राचार्य डॉ. श्री राम प्रसाद की स्मृति में विद्यालय और 2021 में प्रभावती स्कूल ऑफ नर्सिंग की स्थापना की गई, जो महिला सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

​समारोह में उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्री-प्राइमरी से प्रदीप, आरव महतो, कृतिका; प्राइमरी से अनु घोष, रिजवाना आरा, दिव्यांशु; और हाई स्कूल से साहिल, लक्ष्मी, पवन व अंबिका समेत अन्य को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। नर्सिंग संकाय से सानिया गोप, पिंकी पत्रा, रेशमी कुमारी और जाबा रानी महतो को पुरस्कृत किया गया।

श्री राम पब्लिक स्कूल, प्रभावती स्कूल ऑफ नर्सिंग,

​छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य व गीत प्रस्तुत कर सामाजिक संदेश दिया। धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्या सुषमा कुमारी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की सचिव रिंकी प्रसाद, नर्सिंग प्राचार्या श्रेया झा, मो. समशेर सहित समस्त शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मियों का सराहनीय योगदान रहा। बड़ी संख्या में अभिभावक भी उपस्थित थे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बजाज एलियांज बीमा दावा चाईबासा

बीमा कंपनी को उपभोक्ता आयोग की फटकार, पत्नी के इलाज के 82,572 रुपये चुकाने का आदेश चाईबासा में SBI General Insurance के खिलाफ उपभोक्ता आयोग का फैसला, मानसिक परेशानी के लिए 40 हजार और मुकदमा खर्च के 10 हजार रुपये भी देने होंगे