Adityapur: आदित्यपुर में उतरा ‘ओडिशा का जगन्नाथ धाम’: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सजीं समुद्र मंथन व कृष्ण लीला की झांकियां, डॉ. मीरा मुंडा ने किया उद्घाटन; 10 दिवसीय मेले का आयोजन

आदित्यपुर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

आदित्यपुर : आदित्यपुर स्थित सालडीह बस्ती, आशियाना रोड में ‘अग्रदूत संघ’ द्वारा आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा महोत्सव के भव्य पंडाल का गुरुवार शाम विधिवत उद्घाटन संपन्न हुआ। इस वर्ष पूजा पंडाल ओडिशा के प्रसिद्ध पुरी जगन्नाथ मंदिर के भव्य प्रारूप पर तैयार किया गया है।

​कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. मीरा मुंडा (भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पूर्व प्रत्याशी, पोटका विधानसभा) ने फीता काटकर पंडाल का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा”भगवान श्रीकृष्ण के इस पावन पंडाल का उद्घाटन करना मेरा सौभाग्य है। मैं प्रार्थना करती हूँ कि आदित्यपुर, जमशेदपुर और पूरे राज्यवासी सुखी, संपन्न और स्वस्थ रहें। सभी प्रेम और सद्भाव के साथ भगवान श्रीकृष्ण के दिखाए मार्ग और कर्म-दर्शन को अपने जीवन में आत्मसात करें।”

आदित्यपुर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

​समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार ने क्षेत्रवासियों को पर्व की शुभकामनाएं दीं। वहीं डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि समिति के अथक प्रयास से इतना भव्य पंडाल और प्रतिमाएं स्थापित हुई हैं; यह उत्सव हर वर्ष आदित्यपुर में और अधिक लोकप्रिय हो रहा है। कार्यक्रम में मुख्य विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष गणेश कालिंदी, पूर्व डिप्टी मेयर अमित सिंह बॉबी, वार्ड 13 के पार्षद शांतनु घोष, वार्ड 14 की पार्षद सुनीता बेरा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

आदित्यपुर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

आयोजन समिति के अध्यक्ष सपन कुमार दास, अजय महतो एवं पिंटू कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि पंडाल के भीतर पुरी का जगन्नाथ रथ, मीराबाई की कृष्ण भक्ति, समुद्र मंथन और श्रीकृष्ण-राधा की विविध लीलाओं की जीवंत झांकियां आकर्षण का केंद्र हैं। 4 सितंबर से 14 सितंबर तक चलने वाले 10 दिवसीय मेले को लेकर अग्रदूत संघ ने श्रद्धालुओं से सपरिवार शामिल होने की अपील की है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *