Adityapur mobile snatching:  बुलेट सवार बदमाश ने सरेराह बुजुर्ग से छिना मोबाईल

आदित्यपुर:  आरआइटी थाना क्षेत्र अंतर्गत् मार्ग संख्या 5 में सोमवार की रात 8.15 बजे बुलेट सवार बदमाश ने बुजुर्ग का मोबाईल छिनतई कर फरार हो गया।

घटना की जानकारी देते हुए पीडित बुजुर्ग ने बताया कि वे अपने जनता रो हाउस के मकान संख्या 124 से निकलकर 4 नम्बर की ओर आ रहे थे। इसी क्रम में उनके मोबाईल पर फोन आया। जिसके बाद पांच नम्बर कुणाल मेडिकल के पास रूककर बात कर रहे थे। तभी पीछे से बुलेट पर सवार एक बदमाश पीछे से धक्का देते हुए सैमसंग स्मार्ट फोन मोबाईल छिनतई कर लिया। इधर घटना की शिकायत मिलने के बाद आरआइटी थाना पुलिस मामले की जांच शुरू कर दिया है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *