Adityapur RJD leaders welcome: राजद के प्रदेश महासचिव पुरेंद्र नारायण सिंह -अर्जुन यादव का हुआ भव्य स्वागत ,बोले नेतागण 2024 में राजद को दिलाएंगे जीत ,सरायकेला जिले में राजद सबसे ज्यादा मजबूत VIDEO

आदित्यपुर:  राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश और शीर्ष नेतृत्व द्वारा प्रदेश कमेटी विस्तार करते हुए आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह और कोल्हान के लालू के नाम से प्रसिद्ध अर्जुन यादव को प्रदेश महासचिव की कमान सौंपी गई है। रविवार को आदित्यपुर बोधी कॉन्प्लेक्स स्थित कार्यालय में पुरेंद्र नारायण सिंह और अर्जुन यादव का संयुक्त रुप से पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद हुए.

Video
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह है। स्वागत समारोह आयोजित करने पर  कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। इन्होंने कहा कि सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी और तेजप्रताप यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने जो दायित्व सौंपा है ये आभारी हैं. इन्होंने प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पूर्व मंत्री सुरेश पासवान का भी आभार जताया है। इन्होंने कहा कि कोल्हान के 2 सीटों मंझगांव और मनोहरपुर पर राजद का कब्जा हुआ करता था इसी सिलसिले को 2024 में आगे बढ़ाते हुए अन्य सीटों पर भी जीत हासिल करना है ।
झारखंड में सरायकेला सबसे ज्यादा मजबूत: अर्जुन
प्रदेश महासचिव अर्जुन यादव ने कहा कि कोल्हन में पार्टी की नींव रखने से लेकर पार्टी को मुकाम तक पहुंचाने का कार्य इन्होंने किया है। जिसका नतीजा रहा है कि इन्हें मेहनताना के रूप में हमेशा महासचिव पद की जिम्मेदारी दी जाती है। इन्होंने कहा कि पुरेंद्र और अर्जुन की जोड़ी पूरे झारखंड में राजद को मजबूती दिलाने का काम करेगी। अर्जुन यादव ने बताया कि पूरे झारखंड प्रदेश में सरायकेला ही एक ऐसा जिला है जहां राजद सबसे ज्यादा मजबूत है, यहां लगातार नए कार्यकर्ता पार्टी से जुड़ते हैं। आयोजित समारोह की अध्यक्षता एसएन यादव, संचालन पूर्व प्रदेश सचिव देव प्रकाश देवता, स्वागत भाषण वीरेंद्र यादव ने किया. मंच पर वीरेंद्र यादव, राजेश यादव, एसडी प्रसाद, मो खालिद, रामजी शर्मा, उमा शंकर राम, पार्षद सिद्धनाथ यादव, उदित यादव, भोजपुरी गायक राजेश रसिक उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *