Adityapur: आदित्यपुर आसंगी गांव की महिलाओं को महानगरों के तर्ज पर ब्यूटी सैलून की सुविधा उपलब्ध, नेहा ब्यूटी सैलून नए ब्रांच का शुभारंभ

Adityapur: आदित्यपुर में महिलाओं के सौंदर्य सैलून एवं सौंदर्य प्रसाधन के सुस्थापित नेहा ब्यूटी सैलोन के श्रृंखला में तीसरा ब्रांच पार्लर आज एनआईटी के आगे आसंगी के शिबो चौक में खुला।
आदित्यपुर के शर्मा मार्केट स्तिथ नेहा ब्यूटी सैलोन का यह तीसरा शाखा है । दूसरा शाखा धीरजगंज, सातबोहनी में स्तिथ है. नए ब्रांच का उद्घाटन आसंगी ग्रामप्रधान अश्विनी प्रधान एवं नींबु प्रधान, संयुक्त सचिव झामुमो के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. इस अवसर पर काफी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे, जिनमें मुख्य रूप से ग्रामीण बैंक के सेवानिवृत्त प्रबंधक एवं संगठन के नेता दीपक बेउरा, नेहा ब्यूटी सैलोन की संचालिका नेहा एवं उनके पिता प्रमोद महतो, अनिल महतो, संतोष कुमार सिंह, शीतल, संगीता, रवीना, सरिता, शांतनु आदि थे. उदघाटन के उपलक्ष्य पर संचालिका नेहा ने बताया कि यहाँ सभी सेवाओं में 15% का छूट दिया जा रहा है. इस लेडीज़ पार्लर के खुलने से इस क्षेत्र के लोगों में काफी हर्ष व्याप्त है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *