Adityapur stopped construction on government land : आदित्यपुर में सरकारी भूमि पर निर्माण को अंचल कार्यालय ने रोका

Adityapur: आदित्यपुर निगम क्षेत्र अंतर्गत दिण्डली मौजा के कल्पनापूरी में अनाबाद बिहार सरकार के ज़मीन निर्माण कार्य किये जाने की सूचना के बाद गम्हरिया अंचल के सीआई मनोज कुमार सिंह ने निर्माण कार्य को बंद कराया।

गम्हरिया अंचल के सीआई ने निर्माण कार्य कराया बंद

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल्पनापुरी सरकारी भूमि खाता नंबर 308, प्लॉट संख्या 915 पर अवैध निर्माण कार्य शुरू किए जाने की सूचना गम्हरिया अंचल कार्यालय को प्राप्त हुई जिसके बाद अंचलाधिकारी ने सीआई मनोज कुमार सिंह को तत्काल मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य बंद कराए जाने का आदेश दिया ,जिसके बाद अंचल कार्यालय ने निर्माण को बंद कराया। सीआई मनोज कुमार सिंह ने बताया कि किसी पिंटू सिंह नामक व्यक्ति द्वारा उक्त भूमि पर कार्य कराया जा रहा था. जिसे आदित्यपुर पुलिस के सहयोग से रोका गया है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *