Adityapur: स्वर्णरेखा परियोजना अपर निदेशक रंजना मिश्रा के पति ब्रज किशोर झा का निधन

आदित्यपुर: आदित्यपुर स्थित स्वर्णरेखा परियोजना के अपर निदेशक रंजना मिश्रा के पति ब्रज किशोर झा का निधन हो गया। 67 वर्षीय स्व झा बीते कई दिनों से बीमार थे। उन्हें लीवर की दिक्कत होने के बाद टीएमएच भर्ती कराया गया था। जहां सीसीयू में वे इलाजरत थे।
ब्रज किशोर झा ग्रामीण बैंक में बतौर क्षेत्रीय प्रबंधक के पद से सात वर्ष पूर्व सेवा निवृत हुए थे। मृतक बिहार के खगड़िया जिले के सिनारिया गांव के रहनेवाले थे।  शुक्रवार को उनके निधन के बाद बिस्तुपुर स्थित उनके सरकारी आवास पर लोग संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। शनिवार को सुबह भुइँयाडीह स्वर्णरेखा घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *