Gamhariya Victory Procession: रामगढ़ उपचुनाव में जीत की खुशी में आजसू- भाजपा ने निकाला विजय जुलूस, बोले हरेलाल महतो मिशन 24 की हैं शुरुआत VIDEO

Gamhariya : रामगढ़ उपचुनाव में गठबंधन के तहत आजसू की जीत दर्ज की. इस खुशी में शुक्रवार की शाम गम्हरिया बोलाईडीह से दुर्गा पूजा मैदान तक ढोल नगाड़ों के साथ विजय जुलूस निकाला गया. जिसमें आजसू और भाजपा के कार्यकर्ता शामिल हुए.

Video

विजय जुलूस आजसू की अनुषंगी इकाई अखिल झारखंड श्रमिक संघ के जिला अध्यक्ष जसबीर सिंह बाबू के नेतृत्व में निकाला गया. जिसमें मुख्य रुप से आजसू के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो शामिल हुए. इस मौके पर हरेलाल महतो ने जीत की बधाई भाजपा आजसू कार्यकर्ताओं को दी. उन्होंने कहा कि गठबंधन के तहत लड़े गए चुनाव का नतीजा है कि रिकॉर्ड वोट से आजसू ने जीत दर्ज की है. उन्होंने कहा कि रामगढ़ उप चुनाव की जीत मिशन 2024 की शुरुआत है. इस मौके पर गम्हरिया दुर्गा पूजा मैदान स्थित शहीद निर्मल महतो और शहीद सुनील महतो के प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया. विजय जुलूस में मुख्य रूप से आजसू केंद्रीय सचिव प्रो रविशंकर मौर्या, केंद्रीय सचिव सुसेन महतो, केंद्रीय सचिव सत्यनारायण महतो, जिला अध्यक्ष सचिन महतो, प्रखंड उपाध्यक्ष पंकज कुमार, जिला सचिव विकेश पाल, भाजपा एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय सरदार, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रश्मि साहू, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष कृष्णा प्रधान, गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष अमित सिंह देव समेत बड़ी संख्या में आजसू और भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *