ट्रेन में यात्री की अचानक बिगड़ी तबियत, यात्रियों ने टीटी और RPF को दी सूचना नही मिला मदद, ट्रेन में यात्री ने दम तोड़ा

Chaibasa:-  चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर दुर्ग दानापुर साउथ बिहार एक्सप्रेस से एक यात्री का शव उतारा गया. मृत यात्री की ट्रेन में अचानक तबियत बिगड़ गई और वह अचानक शिथिल पड़ गया. उस बोगी में सफर कर रहे यात्रियों के द्वारा टीटी और आरपीएफ को सूचना देने के बाद भी रेल प्रशासन नहीं पहुंचे. जिसे लेकर यात्रियों में काफी रोष देखने को मिला.

 

 ट्रेन में यात्री की हुई मौत
ट्रेन में यात्री की अचानक बिगड़ी तबियत, ट्रेन में यात्री ने दम तोड़ा

दुर्ग दानापुर साउथ बिहार एक्सप्रेस के कोच संख्या डी / 3 में सीट नंबर 100 पर 38 वार्षीय पपलु दास सफर कर रहा था. जो मुख्य रुप से मिर्जा टोला, वार्ड नंबर 11 सरोजां थाना सीतानाबाद जिला सहरसा का रहने वाला है. यात्रियों के अनुसार जब गाड़ी झारसुगड़ा रेलवे स्टेशन पहुंचा तो उक्त यात्रियों की अचानक तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद यात्रियों ने इसकी सूचना ड्यूटी पर तैनात टीटी को और आरपीएफ जवानों को दी. लेकिन किसी ने यात्रियों की बात नहीं सुनी, तब तक उक्त यात्री बेहोश होकर सीट पर गिर पड़ा. यात्रियों के अनुसार उक्त यात्री को अचानक तबीयत बिगड़ और उसे मिर्गी आयी. सूचना देने के बाद भी ना पुलिस ने कोई कार्रवाई की, ना ही टीटीई ने तब तक गाड़ी आगे के लिए रवाना हो गई. जब गाड़ी राउरकेला पहुंची तो वहां भी यात्रियों ने इसकी शिकायत की, लेकिन वहां भी किसी ने उनकी बात नही सुनी और गाडी को चक्रधरपुर के लिए रवाना कर दिया गया.

चक्रधरपुर में यात्री की शव उतरते आरपीएफ जवान
चक्रधरपुर में यात्री की शव उतरते आरपीएफ जवान

जब ट्रेन चक्रधरपुर पहुंची तो यात्रियों ने काफी हो हंगामा किया. जिसके बाद रेलवे अस्पताल की डॉक्टर रश्मि पांडे ने यात्री की जांच की. जांच के उपरांत डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद यात्री के शव को चक्रधरपुर में उतर गया. पुलिस ने यात्री की बैग की तलाशी ली जिससे उसकी पहचान हो सके और उसके परिजनों को सूचना दी जा सके. पुलिस ने मृतक के पास से एक बैग बरामद किया. जिसमें आधार कार्ड और फोन नंबर से मिला. पुलिस ने परिजनों सूचित कर दिया गया है. इस दौरान ट्रेन लगभग 1 घंटे तक चक्रधरपुर में खड़ी रही. इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

: गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग

Adityapur: गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग: सरायकेला में 4 लाख से अधिक लोगों ने किया हस्ताक्षर अभियान का समर्थन, 27 जुलाई को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन