Adityapur minor suicide attempt: नाबालिग युवती ने युवक से झगड़ कर किया आत्महत्या का प्रयास, पुलिस जुटी जांच में

Adityapur: आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम वार्ड संख्या 2 स्थित धीराजगंज के साईं कल्पना फ्लैट में एक नाबालिग युवती ने साथी युवक से झगड़ा करने के बाद कलाई की नस काट आत्महत्या का प्रयास किया है. मामले की जानकारी स्थानीय फ्लैट वासियों ने आदित्यपुर पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्वी सिंहभूम जिला झामुमो नेत्री कंचन सिंह के फ्लैट में टिफिन सर्विस का काम चलता है. जहां नाबालिग युवती एक अन्य युवक के साथ रहकर काम करती थी. दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ. जिसके बाद युवती ने हाथ की नस काट आत्महत्या का प्रयास किया .घटना की जानकारी फ्लैट के लोगों ने आदित्यपुर पुलिस को दी. बाद मौके पर पहुंचे आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार ने नाबालिग युवती को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.
कई दिनों से हो रहा था विवाद
मामले को लेकर फ्लैट के स्थानीय लोगों ने बताया कि नाबालिग युवती का युवक के साथ कई दिनों से विवाद चल रहा था. इस बीच एक दिन युवती ने युवक को फ्लैट में भी बंद कर हंगामा खड़ा किया था. स्थानीय फ्लैट वासियों द्वारा कई बार इस बात को लेकर विरोध किया गया था. इधर घटना को लेकर थाना प्रभारी  ने बताया है कि फ्लैट की मालकिन कंचन सिंह अपने बेटे के एडमिशन के लिए शहर से बाहर हैं उन्हें थाने पर बुलाया गया है. जिसके बाद पुलिस प्राप्त जानकारी के आधार पर आगे कार्रवाई करेगी.
मानसिक तौर पर विक्षिप्त है युवती पहले भी कर चुकी है आत्महत्या का प्रयास: कंचन सिंह
घटना को लेकर फ्लैट की मालकिन और टिफिन सर्विस संचालिका कंचन सिंह ने बताया कि नाबालिग युवती पहले जमशेदपुर के चाइल्ड लाइन में थी. जिसे उसके पिता के कहने पर उन्होंने अपने पास रखा था .कंचन सिंह ने दूरभाष पर बताया कि युवती अक्सर अजीबोगरीब हरकत करती रही है. उन्होंने बताया कि 2 दिन पूर्व ही वह अपने पिता के मोबाइल फोन चुरा कर वापस फ्लैट पर लौटी थी. और उसी दिन विवाद होने के बाद उसने टिफिन सर्विस के लिए बनाए गए सभी खाने को फेंक दिया था .कंचन सिंह ने बताया कि इससे पूर्व भी नाबालिग युवती ने गोविंदपुर में पुल से छलांग लगाने की कोशिश की थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम