चाईबासा : डिबरी लालटेन लेकर मीटर की मांग को लेकर सैकडों ग्रामीणों ने बिजली विभाग के समीप ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, देखें video

Chaibasa:- पूर्व निर्धारित मीटर की मांग को लेकर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव दीनबन्धु बोयपाई के नेतृत्व में बिजली विभाग का घेराव किया गया. डिबरी लालटेन लेकर मीटर की मांग को लेकर सैकडों ग्रामीणों ने बिजली विभाग के समीप अनोखा प्रदर्शन किया.

इसे भी पढ़ें:- http://Seraikela minister foundation stone: मंत्री चंपई सोरेन ने 29 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क का किया भूमिपूजन ,डेढ़ दर्जन गांव के लोगों को सौगात, कहा मुख्यमंत्री गाड़ी बस योजना से शहर से जुड़ेंगे गांव VIDEO

दीनबन्धु बोयपाई ने कहा कि आज बिजली विभाग की लापरवाही के कारण काठभारी के सैकड़ों परिवार अंधेरे में रहने को विवश हैं. पीएम सौभाग्य योजना के तहत हर घर बिजली का संकल्प खोखला साबित हो रहा है. वहीं सौभाग्य योजना के तहत गरीबों को मिलने वाला मीटर कहां गया. विभाग को जवाब देना होगा. ग्रामीण क्षेत्र में मीटर लगाने की विभाग की कोरा कोशिश की गई. उस वक्त अगर विभाग इमानदार प्रयास करता तो निश्चित रूप से लोगों के घरों में मीटर लग गया होता. परन्तु बहुत दुर्भाग्य की बात है कि आज मीटर की मांग को लेकर गरीब मजदूर ग्रामीण चाईबासा आकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. विभाग की गलती की सजा ग्रामीण क्यों भुगते.

उन्होंने कहा कि आज घर में बत्ती जलाने के लिए किरासन तेल 100-120 रूपये लीटर मंहगा हो गया है. बिजली मीटर का दाम 6 से 7 हजार रूपए हो गया है दैनिक मजदूरी कर अपना पेट पालने वाला परिवार कैसे मीटर खरीद पाएगा. एक मंहगाई और दूसरा मीटर का आभाव ने ग्रामीणों का जीना मुश्किल कर दिया है. विभाग मीटर लगाए या बिजली दे ग्रामीणों को अंधेरे से निजात चाहिए.

 

इस मौके पर आए अधिक्षण अभियंता को मांग पत्र सौंपा गया. विभागीय पदाधिकारियों से वार्ता कर कहा गया कि मांग नहीं मानने पर विभाग की तालाबंदी की जाएगी. घेराव कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष पूर्ण चन्द कायम, जिला महासचिव सनी पाठ पिंगुवा, बैजनाथ बान्डरा, डिबर पुरती, कृष्णा चातर, अनथोनी बान्डरा, सिंगराय बान्डरा, सुशीला सावैंया, दुगी कान्डेयोंग, गुरूवारी जोंको, मिरजु बान्डरा, नितिमा बान्डरा, रोयबारी बान्डरा, सुकमती बान्डरा, तुलसी सावैंया, मानी कान्डेयोंग आदि सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें :- http://डायन का आरोप लगाकर वृद्ध महिला को गांव में घुमाया, फिर पत्थर से कुच कर दी हत्या

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur: आदित्यपुर में मृतक हिमांशु के परिजनों से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष कानून-व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल, कहा पुलिस की मौजूदगी में हमला, झारखंड में चल रही अपराधियों की समानांतर सरकार: भाजपा