Seraikela student suicide: घर में अकेली नौवीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

सरायकेला: जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत गौसनगर में नौवीं कक्षा की एक छात्रा ने घर में अकेले होने पर फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी काफी समय बीतने के बाद पड़ोसियों को हुई. जिसके बाद पड़ोसियों द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना कपाली ओपी पुलिस को दी गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत गौसनगर में दानिश के किराना दुकान के पास रहने वाली नौवीं कक्षा की छात्रा सहाना खातून गुरुवार को घर में अकेली थी. तभी उसने यह कदम उठाया. बताया जाता है कि मृत छात्रा के पिता जमशेदपुर के साकची में काम करते हैं. जो रोजाना की तरह काम पर गए हुए थे. वही छात्रा की मां पश्चिम बंगाल स्थित पुरूलिया जिला अपने रिश्तेदार के घर गई हुई थी. तभी इस बीच छात्रा ने आज खुद को अकेला पाकर आत्महत्या कर लिया. फिलहाल कारणों का पता नहीं चल सका है. इधर पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है.

खिड़की का रॉड तोड़ शव पुलिस ने उतारा

बताया जाता है कि छात्रा के शव को फंदे से झूलता हुआ पड़ोसियों ने पहले देखा. जिसके बाद पड़ोसियों ने तत्काल इसकी सूचना कपाली ओपी पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि घर का दरवाजा अंदर से बंद है. इधर पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर खिड़की का रॉड तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और फंदे से झूल रहे शव को उतारा. पुलिस द्वारा शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *