Seraikela loot: बोलेरो से आए अपराधियों ने ठेकेदार से लूटे 10 लाख, निर्माणाधीन सदर अस्पताल साइट की घटना , पुलिस जुटी जांच में

Saraikella : सरायकेला -टाटा मुख्य मार्ग पर संजय गांव में बन रहे सौ बेड के सरकारी हॉस्पिटल में गुरुवार की दोपहर अपराधकर्मियों ने साइट कर्मियों के मारपीट करते हुए मजदूरी भुगतान के लिए रखे गए लगभग ₹10 लाख रुपए की लूट लिए। सभी अपराध गर्मी बोलेरो पर सवार होकर निर्माण स्थल आए हुए थे। 

साइट पर लूटपाट के बाद बिखरा सामान
साइट पर लूटपाट के बाद बिखरा सामान
अपराधकर्मियों द्वारा साइट के स्टोर इंचार्ज हिमांशु कुमार, सुपरवाइजर रामचंद्र पंडित और साइट इंजीनियर सीदियू के साथ मारपीट की गई। जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया।घटना के बाद सरायकेला थाना प्रभारी नीतीश कुमार पुलिस बल के साथ साइट पर पहुंचे तथा साइट में लगे सीसीटीवी के माध्यम से छानबीन की जा रही हैं। सीसीटीवी से प्राप्त सूचनाओं के आधार पुलिस छापामारी भी प्रारंभ कर दी है। सीसीटीवी में श्यामलाल नामक एक व्यक्ति की पहचान मिल रही है श्यामलाल पूर्व में निर्माण स्थल पर ट्रैक्टर का कॉन्ट्रैक्ट लिया था।
आरोपी श्यामलाल का है पुराना अपराधिक इतिहास
साइट इंचार्ज भूषण कुमार राय ने बताया कि अपराधकर्मियों में एक श्यामलाल शामिल था. जिसकी पहचान साइट पर लगे सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से की गई है. श्यामलाल द्वारा साइट पर ट्रैक्टर इत्यादि सप्लाई का कार्य भी किया गया है। बावजूद इसके पूर्व में भी उसके द्वारा धमकी की घटना को अंजाम दिया जाता रहा है.थाना प्रभारी ने कहा कि मामले को लेकर अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है.पूरे मामला छानबीन की जा रही है. वही सीसीटीवी फुटेज से श्यामलाल के होने का प्रमाण मिला है. श्यामलाल का पूर्व में अपराधिक इतिहास रहा है. वह इससे पूर्व जेल भी जा चुका है. श्याम लाल का किसी राजनीति दल के साथ संबंध भी बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *