Seraikela sand seized: अवैध बालू परिचालन करते दो हाईवा, डंपर समेत ट्रैक्टर गम्हरिया पुलिस ने किया ज़ब्त मामला दर्ज

Saraikella:  जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत महुलडीह के पास चेकिंग अभियान के दौरान अवैध परिचालन करते बालू लदे दो हाईवा, एक डंफर समेत एक ट्रेक्टर पुलिस ने ज़ब्त किया है.
गम्हरिया थाना में ज़ब्त बालू गाड़ी
गम्हरिया थाना में ज़ब्त बालू गाड़ी
बीते रात गम्हरिया थाना पुलिस ने खनन विभाग के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई करते हुए महुलडीह के पास चेकिंग अभियान चलाया. हाता से होकर इन वाहनों में बालू अवैध तरीके से परिचालन किया जा रहा था. बालू लदे सभी वाहनों को बागबेड़ा जुगसलाई की तरफ ले जाया जा रहा था. तभी पुलिस ने खनन विभाग के साथ मिलकर कार्रवाई की. गम्हरिया थाना प्रभारी सुषमा कुमारी ने बताया कि उक्त मार्ग पर लगातार अवैध बालू परिचालन की सूचना प्राप्त हो रही थी. जिसके बाद यह कार्रवाई की है. मामले को लेकर गम्हरिया अंचलाधिकारी ने जब्त वाहनों के विरुद्ध अवैध खनन परिचालन संबंधित है मामला दर्ज कराया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम