Saraikela Murder: पत्थर से कुचल कर युवक की हत्या, मृतक तीन दिन से था लापता

खरसावां : कुचाई के दलभंगा ओपी के पोडाडीह गांव के नीचे टोला में एक युवक की पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी गई. मृतक राजू लौहार (42) कुचाई के छोटा सेगोई के किताकुटी गांव का रहने वाला था. राजू लौहार के सिर पर गहरे जख्म के निशान है. जानकारी के अनुसार राजू लौहार विगत छह मई को अपने घर से निकला था. फिर वापस घर नहीं लौटा. मिली जानकारी किताकुटी गांव के राजू लौहार मानसिक रुप से विक्षिप्त था. वह अक्सर घर से बाहर रहता था. दो-तीन दिनों तक घर से बाहर रहने के बाद पुन अपने घर लौट आता था.

इसे भी पढे :-seraikela crime news : होमगार्ड महिला कॉन्स्टेबल की रेकी कर हत्या के लिए बारात के समय को हत्यारे ने था चुना

सोमवार को राजू लौहार की लाश पोडाडीह गांव के नीचे टोला जाहेर थान के आगे मिला. ग्रामीणों से मामले की जानकारी मिलने के बाद कुचाई थाना व दलभंगा ओपी की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली. पुलिस ने मामले की जानकारी घरवालों को दे कर शव को अपने कब्जे में लिया. इसके पश्चात अज्ञात के उपर मामला दर्ज कर पोष्टमाटम के लिये सरायकेला भेज दिया गया है. कुचाई व दलभंगा पुलिस ने जल्द ही मामले का उदभेदन करने की बात कही है.

इसे भी पढे :-http://60-40 नियोजन नीति के विरुद्ध 10 मई से 11 जून 31 दिनों तक तीन चरणों में चलने वाली महा जन आंदोलन को मिला समर्थन, जानें कौन कौन संगठन कर रहे समर्थन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *