Adityapur crime: अपराधियों ने चाकू से वार कर युवक को किया गंभीर रूप से घायल, नाजुक स्थिति में इलाज जारी

अपराधियों ने चाकू मारकर किया घायल

Adityapur:- आदित्यपुर थाना क्षेत्र में एक बार फिर अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है. ताजा घटनाक्रम आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुस्लिम बस्ती से सटे कल्पनापूरी रेलवे लाइन किनारे की है. जहां कुछ अपराधियों द्वारा एक युवक पर चाकू से कई बार वार किया गया. जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. उसे जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इसे भी पढ़ें :- आदित्यपुर: पति – पत्नी के विवाद में पति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पहले हुई थी चाकूबाजी की घटना

अपराधियों ने चाकू मारकर किया घायल
अपराधियों ने चाकू मारकर किया घायल

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल्पनापुरी और मुस्लिम बस्ती से सटे रेलवे लाइन किनारे अपराधियों ने आदिल अंसारी नामक युवक पर चाकू से कई बार वार किया. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी हालत में ही युवक पास में स्थित अपने ससुराल पहुंचा जहां खून से लथपथ अवस्था में चीख कर उसमें ससुराल वालों को घटना के बारे में बताया. इधर फौरन बाद युवक को ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है. जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. घायल युवक के परिजनों को पता नहीं चल सका है कि किन लोगों द्वारा उस पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप