गैंग्स ऑफ वासेपुर में ढोल नगाड़े लेकर पहुंची पुलिस, ढोल नगाड़ों के साथ प्रिंस खान के घर के बाहर चिपकाया कुर्की का इश्तेहार

Dhanbad : गैंग्स ऑफ वासेपुर के नए डॉन जिन्होंने पुलिस के नाक में दम कर रखा है आज पुलिस ने अपनी ताकत का एहसास कराय.वासेपुर स्थित प्रिंस खान के आवास पर बैंक मोड़ थाना की पुलिस पहुंची. ढोल नगाड़े के साथ आवास पर इस्तेहार चिपका कर पूरे मोहल्ले में ढोल नगाड़े बजाकर बैंकमोड़ की पुलिस भ्रमण की. जगह-जगह रुक रुक कर माइक में प्रिंस खान और गोपी को खान को सिलेंडर करने की बात पुलिस कर रही थी. पुलिस का कहना है कि अगर 1 महीने के अंदर यह दोनों पुलिस और कानून के समक्ष अपना सिलेंडर नहीं करते हैं तो कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें :- देश की कोयला राजधानी धनबाद पहुंची NGT की टीम, अवैध खनन के तरीकों को देख रह गयी आवक ! जानिए क्या है पूरा मामला

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से धनबाद में प्रिंस खान के गुर्गों के द्वारा गोलीबारी और बम बाजी की घटना आम हो गई है. प्रिंस खान ने वीडियो जारी कर भी धनबाद पुलिस को कई बार खुली चुनौती दे डाली है. लेकिन उसके बावजूद भी प्रिंस खान को धनबाद पुलिस अब तक पकड़ने में नाकाम रही है. पुलिस के द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ वासेपुर में इस प्रकार की कार्यवाही धनबाद कोयलांचल में चर्चा का विषय बना हुआ है.

इसे भी पढ़ें :- http://गाय चराने गए शख्स को वर्चस्व फैलाने के लिए आधा दर्जन लोगों ने मिलकर पीटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *