Adityapur street fight: आदित्यपुर सर्विस लेन जब बना रणक्षेत्र, मची अफरा-तफरी

Saraikela: आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेर-ए-पंजाब सर्विस लेन में मंगलवार शाम युवकों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट और लात-घुसे चलें. मारपीट की इस घटना से कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और हर कोई वहां से भागता हुआ दिखा.

ये भी पढ़े:Adityapur Fight: आदित्यपुर का शेरे पंजाब चौक बना रणक्षेत्र, जमकर चले लात- घूंसे

बताया जाता है कि मंगलवार शाम तकरीबन 7 बजे शेरे पंजाब सर्विस लेंन ब्राह्मण टोला से से पहले विकास जनरल स्टोर के पास पल्सर बाइक पर सवार होकर आए एक युवक पर 5 से 6 की संख्या में युवकों ने हमला कर दिया, इस बीच यहां जमकर हाथापाई हुई. शाम के वक्त होने के चलते सड़क पर भीड़ थी, नतीजतन वहां अफरा-तफरी का माहौल मच गया और लोग भागते दिखे. बाद में बाइक सवार युवक भी वहां से भाग खड़ा हुआ, इसके पीछे मारपीट करने आए अन्य युवक भी भागे. घटना के बाद युवक अपने बाइक को दुकान के सामने छोड़कर भाग खड़ा हुआ, स्थानीय लोगों ने बताया कि संभवत पूर्व में हुए मारपीट विवाद को लेकर युवकों द्वारा बाइक सवार के साथ मारपीट की गई है. घटना के एक घंटे बाद बाइक छोड़कर गया युवक वहां पहुंचा और अपनी बाइक लेकर चलता बना. इस बीच स्थानीय लोगों द्वारा युवक से घटना के संबंध में पूछताछ की गई, लेकिन युवक द्वारा कुछ भी नहीं बताया गया. जबकि पुलिस को इस बात की भनक तक नहीं लगी, गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व भी इसी सर्विस लेन पर दिनदहाड़े जमकर मारपीट की घटना हुई थी.

ये भी पढ़े:Adityapur drug peddler arrested: कुख्यात ड्रग पेडलर फिरोज गिरफ्तार, बोले एसपी ब्राउन शुगर गोरखधंधे में शामिल आरोपियों के घरों की होगी कुर्की -जब्ती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 2

Adityapur Ward 2: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 2 में सुप्रिया महतो ‘विकास और विश्वास’ के नारे के साथ उतरीं मैदान मे, जनसंपर्क अभियान में मिल रहा समर्थन, पूर्व पार्षद अभिजीत महतो के मार्गदर्शन में सुप्रिया महतो की दावेदारी हुई मजबूत